Featuredकोरबा

Korba : अच्छे राहगीर बनें, राह-चलते हादसे में कोई घायल नजर आए, तो उसकी मदद करें: एएसआई मनोज

कोरबा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विद्यार्थियों को जागृत करने शनिवार को यातायात पुलिस की टीम सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे यातायात एएसआई मनोज राठौर ने बच्चों से कहा कि आप कल के भविष्य हैं, इसलिए यही कहूंगा कि अच्छे नागरिक बनें और अच्छे राहगीर बनें। अगर राह से गुजरते हुए सड़क पर कोई घायल नजर आ जाए, तो मुंह फेरकर न चले जाएं, बल्कि उसकी मदद करें। यही अच्छे नागरिक का कर्तव्य है।

उल्लेखनीय है कि 14 से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश अनुसार यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यातायात पुलिस सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अलग-अलग व रोचक अंदाज में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को यातायात पुलिस की टीम सेंट जेवियर स्कूल पहुंची। यहां शिविर आयोजित 850 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस इन दीनों 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह बना रही है। यातायात पुलिस में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मनोज राठौर ने सड़क सुरक्षा पर जागरुक करते हुए विद्यार्थियों को हादसे में घायल की मदद करने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले में अब भी नेशनल हाईवे बन रहे हैं। हाईवे में चलने के लिए अपने नियम होते हैं और उन नियमों को जानकर, समझकर पालन करते हुए वाहन चालाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने के लिए बोलने वाला आपकी सुरक्षा के लिए ही बोल रहा है, इसे समझें। ओवर स्पीड और नशे में वाहन न चलाएं। सेंट जेवियर्स के अलावा शनिवार को ही माध्यमिक शाला नवापारा में भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर उनके पालन करने प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button