रायपुर, 15 सितंबर। Raipur Press Club Debate : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आमने-सामने हैं। दोनों नेताओं के बीच PM आवास योजना को लेकर लाइव बहस शुरू हो गई है।
बहस के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मुद्दों पर अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। इस डिबेट को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजरें टिकी हुई हैं।
विजय शर्मा ने दी थी बहस की चुनौती
PM आवास योजना को लेकर पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली बहस की चुनौती दी थी। भूपेश बघेल ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था।
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस के लिए रायपुर प्रेस क्लब का मंच तय किया गया।
प्रेस क्लब के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोनों नेताओं की आमने-सामने बहस को देखते हुए रायपुर प्रेस क्लब में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मुद्दों पर दोनों पक्षों की ओर से दावे और सवाल सामने रखे जा रहे हैं। ऐसे में बहस के दौरान सामने आने वाले प्रमुख तर्कों और आरोप-प्रत्यारोप पर राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं।
PM आवास योजना पर आमने-सामने दोनों नेता
प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से एक अहम मुद्दा रही है। इसी को लेकर अब विजय शर्मा और भूपेश बघेल सीधे एक ही मंच पर अपने-अपने पक्ष रख रहे हैं। इस बहस में दोनों नेताओं के सवाल-जवाब से यह साफ होने की उम्मीद है कि PM आवास योजना को लेकर राज्य सरकार और पूर्ववर्ती सरकार के बीच विवाद के प्रमुख बिंदु क्या हैं।


