Korba Police Transfer: तबादला आदेश ने मचाई हलचल! Gallantry Award इंस्पेक्टर को CSEB सहायता केंद्र की कमान

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

Korba Police Transfer: गुरुवार की तबादला सूची ने पुलिस महकमे में बढ़ाया कौतूहल.. अनुभवी इंस्पेक्टर को सहायता केंद्र की जिम्मेदारी मिलने पर चर्चाओं का बाजार गर्म!

कोरबा।Korba Police Transfer:  पुलिस विभाग में तबादला आदेश कोई नई बात नहीं, लेकिन गुरुवार को जारी सूची ने आते ही ऐसी हलचल मचाई कि पुलिस महकमे में हर कोई अपने-अपने हिसाब से गुणा-भाग और जोड़-घटाव करने में जुट गया। आखिर सूची में जिम्मेदारी कुछ ऐसी है कि सवाल पूछना तो बनता है!

सबसे ज्यादा चर्चा  Gallantry Award से सम्मानित निरीक्षक विरासत कुजूर की नई पदस्थापना को लेकर हो रही है। साहस और वीरता के लिए सम्मान पा चुके निरीक्षक को अब CSEB पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।

अब खबरीलाल भी सोच में है… इतने बड़े सम्मान वाले अधिकारी को सहायता केंद्र की कमान मिली है, तो क्या विभाग ने सहायता केंद्र को ही अब ‘फुल पावर सेंटर’ मान लिया है? या फिर साहब की मौजूदगी से सहायता केंद्र की पुलिसिंग में ही ऐसी धार आने वाली है कि अपराधी दूर से ही रास्ता बदल लें!

सहायता केंद्र की कमान, चर्चा में पूरा आदेश!

तबादला सूची सामने आते ही पुलिस महकमे में चर्चा सिर्फ पोस्टिंग तक सीमित नहीं है। असली चर्चा तो इस बात की है कि किस जिम्मेदारी के पीछे विभाग की क्या रणनीति है?

पुलिस विभाग में पोस्टिंग की सूची जारी होते ही चाय की चुस्की के साथ विश्लेषण शुरू हो जाता है। कोई आदेश पढ़कर खुश, कोई हैरान और कोई मोबाइल पर अपने सूत्रों से पूछता नजर आता है…

“भाई, अंदर की खबर क्या है?”

फिलहाल इतना तय है कि दो बार Gallantry Award से सम्मानित निरीक्षक विरासत कुजूर को CSEB पुलिस सहायता केंद्र की जिम्मेदारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा गर्म है।

अब असली कहानी तब सामने आएगी, जब नई जिम्मेदारी का असर जमीन पर दिखाई देगा। तबादला कागज पर हो चुका है, अब पुलिसिंग में इसका ‘रिजल्ट’ कब दिखता है, खबरीलाल की नजर वहीं टिकी है!

Share This Article