Korba Crime: पुल चोरी के आरोपी ‘बरबट्टी’ पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! एक साल के लिए जिला बदर, 9 जिलों की सीमा में एंट्री पर रोक

News Power Zone
2 Min Read

Korba Crime: कुणाल दुदावत का सख्त आदेश.. मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को कोरबा समेत 9 जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने के निर्देश

कोरबा।Korba Crime:  पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ ‘बरबट्टी’ पर प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए एक वर्ष के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को अब कोरबा ही नहीं, बल्कि आसपास के 8 अन्य जिलों की सीमाओं से भी बाहर रहना होगा। यानी प्रशासन के आदेश के बाद आरोपी के लिए इलाके में आवाजाही का दायरा पूरी तरह सीमित कर दिया गया है।

कोरबा समेत 9 जिलों की सीमा से बाहर रहने का आदेश

जिला बदर की कार्रवाई के तहत मुकेश कुमार साहू को कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुल चोरी के आरोपी पर प्रशासन की सख्ती

पुल चोरी के मामले में आरोपी के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। जिला दण्डाधिकारी के आदेश के बाद अब आरोपी को निर्धारित अवधि तक इन जिलों की सीमा से बाहर रहना होगा।

यानी फिलहाल ‘बरबट्टी’ के लिए कोरबा और आसपास के जिलों में नो एंट्री का प्रशासनिक फरमान जारी हो चुका है। अब देखना होगा कि जिला बदर की इस कार्रवाई के बाद पुल चोरी जैसे मामलों में सक्रिय आरोपियों पर इसका कितना असर पड़ता है।

Share This Article