रायपुर, 07 सितंबर। CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ प्रदेश के जनहित और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। बैठक को सरकार के आगामी फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कैबिनेट के सामने कई विभागों के प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है, जिन पर विचार-विमर्श के बाद सरकार निर्णय ले सकती है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और सरकार कौन से बड़े फैसले लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।












