Gandatola TI Suspended : गैंदाटोला थाना के TI और ASI सस्पेंड, जानें किस मामले में एसपी ने किया लाइन अटैच

News Power Zone
1 Min Read
Gandatola TI Suspended

राजनांदगांव, 07 सितम्बर। Gandatola TI Suspended : जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े अपराध के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू और सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ सिन्हा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से संबद्ध किया गया है।

7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

मामले की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी डोंगरगांव एसडीओपी मंजूलता बाज को सौंपी गई है। उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और अधिकारियों की भूमिका समेत अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गंभीर अपराधों, खासकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में सूचना मिलने के बाद त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई बेहद जरूरी है। मामले में लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। अब प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Share This Article