धमतरी, 31 अगस्त। Dhamtari Police Transfer : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। करीब 38 आरक्षकों का तबादला किया गया है। एसपी भावना पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं।
जारी तबादला सूची में जिले के अलग-अलग थाना और पुलिस इकाइयों में पदस्थ आरक्षकों के नाम शामिल हैं।














