कोरबा।Chhattisgarh politics बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं बलौदाबाजार जेल यात्री रहे युवा नेता शैलेंद्र बंजारे के कोरबा आगमन पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।
शैलेंद्र बंजारे युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। उनके कोरबा आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। समर्थकों ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
स्वागत के दौरान समर्थकों ने कहा कि शैलेंद्र बंजारे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले सक्रिय युवा नेता हैं। छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा और बाबा गुरु घासीदास जी का आशीर्वाद सदैव उन पर बना रहे, यही कामना है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में शैलेंद्र बंजारे युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।












