कोरबा

Big Job Alert : कोरबा के युवाओं के लिए बड़ी खबर…! शिवाय हॉस्पिटल में नौकरी का मौका…14 अगस्त को Walk-in Interview…डॉक्टर से Ward Boy तक पद खाली…यहां देखें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस

निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होना होगा

कोरबा, 12 अगस्त। Big Job Alert : चिकित्सा क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कोरबा के न्यू बस स्टैंड, लारुलता कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित Shivay Hospital में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से 14 अगस्त 2026 को Walk-in Interview आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती में मेडिकल के साथ-साथ नॉन-मेडिकल स्टाफ के पदों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

RMO/ड्यूटी डॉक्टर

  • योग्यता: MBBS, BAMS या BHMS
  • वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन जरूरी
  • अच्छा क्लीनिकल नॉलेज रखने वाले उम्मीदवारों को अवसर

नर्सिंग स्टाफ

  • योग्यता: GNM या B.Sc Nursing
  • वैध नर्सिंग रजिस्ट्रेशन आवश्यक
  • बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता

वार्ड बॉय

  • योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
  • शारीरिक रूप से फिट और मेहनती उम्मीदवार पात्र
  • भरोसेमंद अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

14 अगस्त को Walk-in Interview

तारीख: 14 अगस्त 2026
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
इंटरव्यू: Walk-in

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

कहां पहुंचे?

Shivay Hospital
न्यू बस स्टैंड, लारुलता कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर,
कोरबा, छत्तीसगढ़

संपर्क नंबर

9109190141 | 8085297798 | 9993509221

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रतिस्पर्धी वेतन, करियर ग्रोथ, सहयोगी कार्य वातावरण और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button