BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

sex-racket: वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

sex-racket: दुर्ग/भिलाई। दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, नकदी और देह व्यापार से संबंधित अन्य सामग्री जब्त की है।

 

पुलिस के मुताबिक, स्मृतिनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित की और सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्पा सेंटर का मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहक और अन्य लोग मिले।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी कथित तौर पर पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता था। वहीं, महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से महिलाओं को बुलाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों से संपर्क कराने और पूरी गतिविधि को संचालित करने में मैनेजर की भूमिका की जांच की जा रही है।

19 मोबाइल और 1900 रुपए नकद जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा मौके से 1900 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने ग्राहकों और कथित देह व्यापार से जुड़ी जानकारी वाली सामग्री, दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जब्त मोबाइल और अन्य सामग्री की जांच के आधार पर मामले से जुड़े लोगों और गतिविधियों के बारे में आगे जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button