रायपुर

VB Giramji Yojana : सीएम साय का बड़ा ऐलान…! 15 अगस्त से शुरू होंगे वीबी जीरामजी योजना के 3 विशेष अभियान

6,524 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम


रायपुर, 06 अगस्त।VB Giramji Yojana : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीबी जीरामजी योजना (VB Giramji Yojana) के तहत 15 अगस्त से 26 जनवरी तक ग्रामीण विकास और रोजगार को गति देने के लिए तीन विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इन अभियानों के तहत स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय, गांवों में मुक्तिधाम निर्माण और जल संरक्षण से जुड़े बड़े पैमाने पर कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत मजदूरी और निर्माण कार्यों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। यदि भुगतान में लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान

पहले अभियान ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत राज्य के 6,671 स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।

  • 6,671 स्कूलों में शौचालय निर्माण
  • प्रति शौचालय लागत: ₹4.30 लाख
  • कुल स्वीकृत राशि: ₹286.85 करोड़

6,524 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम

दूसरे अभियान के तहत प्रदेश के 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय शेड सहित मुक्तिधाम बनाए जाएंगे।

  • प्रति मुक्तिधाम लागत: ₹6 लाख
  • कुल लागत: ₹391.44 करोड़
  • 549 नए गांवों में पहली बार मुक्तिधाम निर्माण भी होगा।

‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान

तीसरे अभियान ‘मोर गांव, मोर पानी’ के तहत जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर विशेष जोर रहेगा।

मुख्य बिंदु:

  • 10,027 सूखे हैंडपंप फिर से चालू किए जाएंगे।
  • सैंड वाटर फिल्टर तकनीक से अनुपयोगी नलकूपों का पुनर्जीवन।
  • ₹52.14 करोड़ की लागत से जल संरक्षण कार्य।

318 प्रकार के रोजगारपरक कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत चार श्रेणियों में कुल 318 प्रकार के रोजगारपरक कार्य किए जाएंगे।

  • 107 कार्य – जल सुरक्षा एवं संवर्धन
  • 90 कार्य – ग्रामीण अधोसंरचना
  • 86 कार्य – आजीविका संरक्षण
  • 35 कार्य – जलवायु आपदा प्रबंधन

पहली किस्त में मिले ₹1,538.93 करोड़

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई वीबी जीरामजी योजना के तहत राज्य को ₹6,855 करोड़ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना की पहली किस्त के रूप में ₹1,538.93 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार से राज्य को ₹5,591 करोड़ मिले हैं, जिनमें मनरेगा के तहत पहले तीन माह में प्राप्त ₹1,264 करोड़ भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण रोजगार और आधारभूत विकास के क्षेत्र में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।

Related Articles

Back to top button