Uncategorized

BJP Sahyog Kendra : BJP का ‘सहयोग केंद्र’ फिर शुरू…! 3 से 7 अगस्त तक मंत्री सुनेंगे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं

पहले कराना होगा पंजीयन


रायपुर, 02 अगस्त। BJP Sahyog Kendra : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक एक बार फिर ‘सहयोग केंद्र’ संचालित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान में राज्य सरकार के अलग-अलग कैबिनेट मंत्री प्रतिदिन प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे।

दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी सुनवाई

सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान शिकायतों का पंजीयन, सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पहले कराना होगा पंजीयन

सुनवाई में शामिल होने के इच्छुक लोगों को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद टोकन जारी किया जाएगा और उसी के आधार पर क्रमवार जनसुनवाई होगी।

किस दिन कौन मंत्री रहेंगे मौजूद?

  • 3 अगस्त: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • 4 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • 5 अगस्त: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • 6 अगस्त: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • 7 अगस्त: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

भाजपा का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Related Articles

Back to top button