BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking : महंत की टिप्पणी से गरमाया मामला, छुट्टी के दिन देर रात सरकार ने ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार की सेवाएं समाप्त कीं


रायपुर। Dr Anil Dwivedi removed as Janman Editorial Advisor छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी पत्रिका जनमन के वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जनसंपर्क विभाग के उपक्रम संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में उनकी सेवाएं संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि डॉ. द्विवेदी द्वारा आरक्षण से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, उन्होंने बाद में उक्त पोस्ट हटा दी थी, लेकिन इस बीच मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की टिप्पणी के बाद यह मुद्दा और चर्चा में आ गया।
जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. द्विवेदी ने सार्वजनिक मंच पर ऐसी टिप्पणी की, जो जनमन पत्रिका के वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार के पद की गरिमा, दायित्व, निर्धारित मानकों और शासकीय नीति-निर्देशों के अनुरूप नहीं है। इसे इन मानकों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।

 

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस मामले में अवकाश के दिन देर रात आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। इस निर्णय के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा है।
सरकार की ओर से फिलहाल इस विषय पर आदेश के अलावा कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, डॉ. अनिल द्विवेदी की ओर से भी इस कार्रवाई पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button