सूरजपुर, 30 जुलाई। Surajpur Police Transfer List : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (SI), सहायक उपनिरीक्षकों (ASI), प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का व्यापक तबादला किया गया है।
पुलिस प्रशासन के इस फैसले को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।