देश
EOU Raid : सरकारी इंजीनियर के 6 ठिकानों पर छापा…! करोड़ों की संदिग्ध संपत्ति…नकदी और सोने-चांदी का बड़ा खुलासा
दस्तावेजों की होगी फोरेंसिक जांच
6 शहरों में एक साथ EOU की रेड
जांच टीम ने पटना, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, मुजफ्फरपुर और बांका समेत छह ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और कीमती सामान जब्त किए गए।क्या-क्या मिला छापेमारी में?
EOU के अनुसार तलाशी के दौरान, बड़ी मात्रा में नकदी, सोने और चांदी के आभूषण, कीमती घड़ियां, चांदी के बर्तन और सिक्के, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनकी विस्तृत जांच और मूल्यांकन अभी जारी है।
1.19 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का दावा
जांच एजेंसी का कहना है कि प्रारंभिक सत्यापन में करीब 1.19 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के संकेत मिले हैं। यह उनकी ज्ञात आय की तुलना में लगभग 85.05 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।दस्तावेजों की होगी फोरेंसिक जांच
EOU ने बताया कि जब्त दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों की गहन जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अभी तक इंजीनियर का पक्ष नहीं आया
समाचार लिखे जाने तक कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है।






