NEET Protest Case : 4 महीने से Russia में था युवक…फिर भी बना दिया प्रदर्शनकारी…! पुलिस की FIR में आया नाम…रूस से युवक ने जारी किया Video सुनिए

News Power Zone
2 Min Read
NEET Protest Case

रायपुर, 30 जुलाई। NEET Protest Case : बिहार के किशनगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के बहादुरगंज निवासी मोहम्मद सदाकत ने दावा किया है कि वह पिछले चार महीनों से रूस में रह रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद 24 जुलाई को NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन से जुड़ी FIR में उनका नाम शामिल कर दिया गया। सदाकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘मैं चार महीने से रूस में हूं

वायरल वीडियो में मोहम्मद सदाकत कहते हैं कि 24 जुलाई को LRP चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में उनका नाम जोड़ दिया गया, जबकि वह पिछले चार महीनों से रूस में हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जांच कर उनका नाम मामले से हटाया जाए।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस ने क्या कहा?

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला ने कहा कि विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में यदि किसी को शिकायत है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है। उन्होंने वायरल वीडियो में किए गए दावों की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।

बिहार पुलिस का पोस्ट भी चर्चा में

बिहार पुलिस के आधिकारिक X हैंडल ने पहले वायरल वीडियो पर जांच की बात कही थी, लेकिन बाद में वह पोस्ट दिखाई नहीं दी। इससे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

सरकार ने लिया बड़ा फैसला

राज्य के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर 26 जुलाई सुबह 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, शिकायतें और शो-कॉज नोटिस वापस लेने का निर्णय लिया है। साथ ही इन मामलों में गिरफ्तार सभी लोगों को तत्काल रिहा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share This Article