Fake Facebook ID : CM के प्रमुख सचिव के नाम से फर्जी Facebook ID…! दोस्तों से मांगे जा रहे थे पैसे…पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी

News Power Zone
2 Min Read
Fake Facebook ID

रायपुर, 27 जुलाई। Fake Facebook ID : छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव एवं IAS अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की गई।

2 घंटे में बनाए 58 दोस्त

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग ने सोमवार को ही फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और महज दो घंटे के भीतर 58 लोगों को फ्रेंड बना लिया। इसके बाद परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग करने की कोशिश की गई।

IAS अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही IAS अधिकारी सुबोध सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर टीम कर रही जांच

पुलिस और साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट किसने बनाया, उसका संचालन कहां से किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

लोगों से की गई अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी परिचित या अधिकारी के नाम से सोशल मीडिया पर पैसे मांगने का संदेश मिले, तो पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर उसकी पुष्टि करें। बिना सत्यापन किसी भी बैंक खाते या UPI पर पैसे ट्रांसफर न करें।

Share This Article