Baloda Bazar ED Raid : छत्तीसगढ़ के कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई

News Power Zone
2 Min Read
IGKV Exam Cancelled

बलौदाबाजार, 26 जुलाई। Baloda Bazar ED Raid : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई। जांच एजेंसियों की टीम ने पीतल उद्योग से जुड़े प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई देर रात शुरू हुई और रविवार सुबह तक जारी रही।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की गहन जांच कर रही हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस मामले या किस इनपुट के आधार पर की गई है।

व्यापारिक वर्ग में बढ़ी चर्चा

राजकुमार सराफ जिले के प्रमुख कारोबारियों में गिने जाते हैं और पीतल उद्योग से जुड़े हैं। उनके ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की एक साथ हुई कार्रवाई के बाद जिले के व्यापारिक वर्ग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

अभी नहीं आया आधिकारिक बयान

ED और आयकर विभाग की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां दस्तावेजों की जांच और आवश्यक पूछताछ में जुटी हैं। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और आगे की प्रक्रिया को लेकर तस्वीर साफ होगी।

Share This Article