
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित आमानाका फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Raipur City News: स्थानीय लोगों ने घायलों पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।






