Raipur BJP Protest: कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन, कांग्रेस भी करेगी काउंटर प्रदर्शन, शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट बंद

News Power Zone
1 Min Read

Raipur BJP Protest: रायपुर। दिल्ली में राहुल गांधी के PM आवास घेराव के विरोध में आज छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और नारेबाजी करते रहे।

Raipur BJP Protest: वहीं, भाजपा के इस घेराव के बाद कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए हैं। घेराव को देखते हुए एहतियातन ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कांग्रेस भवन जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Raipur BJP Protest: शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर बैरिकेडिंग की गई। यहां आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता होने पर ही प्रभावित मार्गों का उपयोग करें। वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Share This Article