Raipur News: छत्तीसगढ़ के भाजपा‌ कार्यकर्ता करेंगे राजीव भवन का घेराव, थोड़ी देर में शुरु होगा मार्च

News Power Zone
1 Min Read

Raipur News: रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के आवास घेराव के विरोध में भाजपा ने बुधवार को यहां राजी भवन घेराव का आह्वान किया है।

भाजपा की ओर से जारी सूचना के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पर एकत्रित होंगे, जहां से कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकालकर घेराव किया जाएगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह प्रदर्शन आज दोपहर आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं को दोपहर 1:45 बजे तक शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur News: भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर अनावश्यक अराजकता फैलाने का प्रयास किया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने इसे कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बताया है।

Share This Article