Pairi Project Payment : छत्तीसगढ़ में पैरी परियोजना पर बड़ा फैसला…! 5 सदस्यीय समिति करेगी करोड़ों के भुगतान की जांच

News Power Zone
1 Min Read
IGKV Exam Cancelled

रायपुर, 19 जुलाई। Pairi Project Payment : छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग ने पैरी परियोजना के तहत हुए कथित करोड़ों रुपये के भुगतान में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय आदेश के अनुसार, विधानसभा में उठे सवालों और विभागीय पत्राचार के बाद यह निर्णय लिया गया। आरोप है कि परियोजना में स्वीकृत राशि से अधिक भुगतान किया गया और वित्तीय नियमों के पालन पर भी सवाल उठे हैं।

जांच समिति यह पता लगाएगी कि भुगतान किन परिस्थितियों में हुआ, क्या वित्तीय नियमों और MIS प्रणाली का पालन किया गया, इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं तथा क्या अन्य कार्यों में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं हुई हैं।

समिति की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता संजय पाठक करेंगे। समिति में जल संसाधन विभाग और अन्य तकनीकी अधिकारियों को शामिल किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच समयबद्ध तरीके से पूरी कर 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

Share This Article