Gangrape Case : सूरजपुर में महिला से गैंगरेप…! घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया…फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बैक टू बैक रेप…दो नामजद आरोपी फरार

News Power Zone
2 Min Read
Gangrape Case

सूरजपुर, 19 जुलाई। Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक महिला द्वारा गैंगरेप का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, घर छोड़ने का झांसा देकर दो युवकों ने उसे कार में बैठाया, कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उसके बाद दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। महिला ने बताया कि 3 जुलाई की शाम वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक पहुंचे और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि कार में बैठने के बाद उसे कथित रूप से कोई नशीला पदार्थ सुंघाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को गांव के बाहर पाया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया।

स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद महिला ने परिजनों के साथ जयनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की नामजद शिकायत के आधार पर सुशांत सिकदार और अखिलेश राय के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article