BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh PCC Chief Speculation: टीएस सिंहदेव ने पीसीसी अध्यक्ष बनने की अटकलों को किया खारिज, बोले- दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं

TS Singhdeo Denies PCC Chief Speculation, No Discussion on Chhattisgarh Leadership Change in Delhi


Chhattisgarh PCC Chief Speculation: दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अपने भिलाई प्रवास के दौरान पीसीसी अध्यक्ष बनाने के मामले में बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों को भी खारिज किया।

 

 

PCC अध्यक्ष बनने की अटकलों पर विराम

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर सिंहदेव ने कहा कि वह किसी दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल कांग्रेस हाईकमान का पूरा ध्यान उन राज्यों पर है, जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ संगठन को लेकर अभी कोई चर्चा शुरू नहीं हुई है।

 

 

 

Chhattisgarh PCC Chief Speculation: सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के सामने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और अन्य राज्यों की रणनीति फिलहाल प्राथमिकता है। हालांकि उन्होने ये भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फैसलों में बहुत अधिक देरी भी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अभी तक दिल्ली में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button