CG Contractors Protest : भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने उतारे शर्ट…! आधे-अधूरे कपड़ों में विधानसभा घेराव की कोशिश…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
CG Contractors' Protest

रायपुर, 18 जुलाई। CG Contractors Protest : छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशभर के ठेकेदारों ने लंबित भुगतान और निर्माण विभागों में व्याप्त कथित विसंगतियों के विरोध में विधानसभा घेराव का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेकेदार नवा रायपुर के तूता धरनास्थल पर एकत्र हुए और अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जैसे ही प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच करने लगे, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें विधानसभा से लगभग 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

लंबित भुगतान से विकास कार्य प्रभावित

छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ठेकेदारों के साथ अन्याय हो रहा है।

उनका कहना है कि, कई बार ज्ञापन सौंपे गए। जल जीवन मिशन कार्यालय का घेराव भी किया गया। इसके बावजूद लंबित बिलों के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस बल के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोक दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि ठेकेदार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे और समस्याओं के समाधान तक पीछे नहीं हटेंगे।

प्रमुख मांगें

लंबित निर्माण कार्यों के बिलों का शीघ्र भुगतान।

निर्माण विभागों में कथित विसंगतियों को दूर करना।

ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस नीति बनाना।

Share This Article