Korba Breaking: आयुक्त का आदेश भी बेअसर! 24 घंटे में हटाना था कब्जा, 48 घंटे बाद भी सड़क पर सजी दुकानें… निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा।TP Nagar Korba Encroachment  नगर निगम के आदेशों की आखिर कीमत कितनी रह गई है? इसका ताजा उदाहरण टीपी नगर चौक से महज 200 मीटर दूर देखने को मिल रहा है, जहां ऑटो डील कारोबारियों द्वारा कथित अतिक्रमण पर निगम ने 24 घंटे में कब्जा हटाने का नोटिस थमाया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी सड़क किनारे दुकानें पहले की तरह सजी हुई हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली और कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

नगर पालिक निगम के परिवहन नगर जोन कार्यालय ने 15 जुलाई 2026 को जारी नोटिस में संबंधित कारोबारी को बिना अनुमति सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण करने का उल्लेख करते हुए 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी भी दी गई थी कि समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

 

लेकिन नोटिस की समय सीमा खत्म होने के बाद भी मौके पर हालात जस के तस बताए जा रहे हैं। सड़क पर वाहन बिक्री का कारोबार और अतिक्रमण जारी रहने से लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या निगम का नोटिस सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है?

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आयुक्त के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो शहर में अतिक्रमण हटाने के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि नगर निगम वास्तव में कार्रवाई करता है या फिर यह नोटिस भी सरकारी फाइलों तक ही सीमित रह जाएगा।

 

 

Share This Article