BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: राखड़ डैम पर भड़के अतिरिक्त मुख्य अभियंता! बोले- “मारना पड़े तो मारो”… VIDEO वायरल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश


कोरबा। Korba Lotalota Ash Dam Viral Video जिले के लोतलोता स्थित बंद पड़े राखड़ डैम को दोबारा शुरू कराने पहुंचे सीएसईबी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी के कथित तौर पर ऐसे शब्द सुनाई दे रहे हैं, जिन्हें लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई है।

 

बताया जा रहा है कि राखड़ डैम का लंबे समय से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसी बीच डैम को पुनः शुरू कराने पहुंचे अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडे के कथित बयान, “मारना पड़े तो मारो”, का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है। अब ग्रामीण इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोतलोता राखड़ डैम पहले से ही पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर विवादों में रहा है। ऐसे में अधिकारी का कथित बयान सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडे की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

Related Articles

Back to top button