Sub-Engineer Suicide : बिलासपुर में नगर निगम के सब इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान…! सरकारी आवास से मिला सुसाइड नोट

News Power Zone
2 Min Read
Sub-Engineer Suicide
बिलासपुर, 16 जुलाई। Sub-Engineer Suicide : बिलासपुर नगर निगम के जोन-4 में पदस्थ सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने निगम कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने स्वयं के मानसिक रूप से परेशान होने का उल्लेख किया है। हालांकि नोट में आत्महत्या के पीछे किसी व्यक्ति या स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपनी कलाई काटने की भी कोशिश की थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर तबादला हुआ था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या स्थानांतरण, व्यक्तिगत या पारिवारिक कारण उनकी मानसिक परेशानी की वजह बने। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर उसकी लिखावट और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Share This Article