रायपुर
RailOne App Ticket Rules : रेलवे का बड़ा अलर्ट…! WhatsApp का टिकट नहीं होगा मान्य…एक गलती और भरना पड़ेगा भारी जुर्माना…जानिए रेलवे का नया नियम
Rail One App से बिना टिकट WhatsApp या Screenshot मैं नहीं कर सकते ट्रेन यात्रा
WhatsApp पर भेजा टिकट, फिर भी लगा जुर्माना
कोरबा से रायपुर जा रही एक महिला यात्री ने टिकट जांच के दौरान अपने भाई से फोन पर तत्काल टिकट बनवाया। भाई ने RailOne App से टिकट बुक कर उसका स्क्रीनशॉट WhatsApp पर भेज दिया। महिला ने वही स्क्रीनशॉट TTE को दिखाया, लेकिन रेलवे नियमों के अनुसार इसे वैध टिकट नहीं माना गया। जांच में पता चला कि टिकट ट्रेन छूटने के बाद जारी हुआ था और मूल टिकट उस मोबाइल में नहीं था, जिसमें RailOne App पंजीकृत था। इसके बाद TTE ने नियमों के तहत जुर्माना वसूला।रेलवे ने बताया क्या है सही नियम?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार डिजिटल टिकट तभी वैध माना जाएगा जब—- टिकट यात्रा शुरू होने से पहले लिया गया हो।
- टिकट उसी मोबाइल फोन में उपलब्ध हो, जिसमें RailOne App रजिस्टर्ड है।
- केवल WhatsApp, Screenshot या Forward किया गया टिकट मान्य नहीं होगा।
- टिकट जांच के समय वही मोबाइल साथ होना चाहिए।
- मोबाइल पर्याप्त चार्ज होना भी यात्री की जिम्मेदारी है।
- रजिस्टर्ड मोबाइल से बुक किया गया टिकट केवल उसी मोबाइल धारक के लिए वैध है।






