छत्तीसगढ़

Tehsildar Reader Arrested : छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा ट्रैप…! 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर रंगे हाथ गिरफ्तार…35 हजार पहले ले चुका था

नामांतरण के बदले रिश्वत का खेल

फरसगांव, 30 जून। Tehsildar Reader Arrested : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नामांतरण (म्यूटेशन) प्रकरण में राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के बदले 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, फरसगांव तहसील के ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने एसीबी से शिकायत की थी कि उनके पिता और बुआ का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने के एवज में रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

35 हजार पहले ले चुका था आरोपी

जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार और 20 हजार रुपए, यानी कुल 35 हजार रुपए दे चुका था। मंगलवार को जब आरोपी तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपए ले रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

जांच जारी

एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में अन्य किसी की भूमिका तो नहीं है।

Related Articles

Back to top button