कोरबा

Hasdeo Dam Dead Body : घर से लापता युवती का हसदेव डेम में मिला शव…! इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूटी पार्लर सीखने वाली युवती की संदिग्ध मौत

कोरबा, 30 जून।Hasdeo Dam Dead Body : जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव डेम के पास मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी स्थानीय ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाया करती थी।

सुबह घर से गायब मिली, तलाश के दौरान मिली दुखद खबर

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह नंदिनी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद आसपास के लोगों से सूचना मिली कि हसदेव डेम में एक युवती का शव दिखाई दिया है। राहगीरों ने तुरंत इसकी जानकारी दर्री थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस इस मामले में दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button