कोरबा।Korba Congress New Executive संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इससे पहले दर्री-जमनीपाली, बालको और कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है। अब कोरबा ब्लॉक की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सक्रिय और युवा कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई कार्यकारिणी का गठन कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालूराम साहू ने किया है।
ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।
नई कार्यकारिणी में जितेन्द्र सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महावीर जैन, अनुज जायसवाल, सतनाम सिंह मल्होत्रा, जीवन लाल चौहान, हरनारायण राठौर और कुंजबिहारी साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
यश लाम्बा, मनीष डिडवानिया, अंकित वर्मा, रवि सचदेवा, अमन केडिया, आनंद श्रीवास, डॉ. गणेश अग्रवाल और शालू पनरिया को महामंत्री बनाया गया है। वहीं अरुण यादव, देवकुमार जायसवाल, पवन कुमार विश्वकर्मा, अभय बेरीवाल, प्रियंक गोयल, सनद पटेल, अविनाश बंजारे, मेहुल अग्रवाल, साजन अग्रवाल और ग्रेडियन गैल्यिर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा शबनम मसीह, समीर अंसारी, कन्हैया राठौर, संजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत और राजकुमारी महंत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि शहर के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में नई कार्यकारिणी की घोषणा से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यकारिणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनुमोदित की गई है।






