Bharatmala Scam : भारतमाला घोटाले में EOW का बड़ा छापा…! धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर जांच…जमीन और मुआवजा रिकॉर्ड खंगाल रही है टीम

News Power Zone
1 Min Read
Bharatmala Scam

रायपुर/धमतरी, 16 जून। Bharatmala Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर और कार्यालय पर छापेमार कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, दो वाहनों में पहुंचे करीब एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह से ही जमीन अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले ईडी (ED) ने भी कुरूद और धमतरी में छापेमारी कर लाखों रुपये के जेवर, वाहन और जमीन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले में जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं जांच की आंच कई अन्य प्रभावशाली लोगों तक पहुंच चुकी है।

भारतमाला परियोजना के मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। EOW की ताजा कार्रवाई के बाद मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article