Giriraj Singh Raipur Visit : रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह…! कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुआ जोरदार स्वागत…नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक

News Power Zone
1 Min Read
Giriraj Singh's Raipur Visit

रायपुर, 13 जून। Giriraj Singh Raipur Visit : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सुझाव भी सुने।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रवक्ता नलिनेश ठोकने सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरिराज सिंह का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा हुई।

Share This Article