BreakingFeaturedकोरबापुलिस

कोरबा ब्रेकिंग: जटगा में पदस्थ रहे चौकी प्रभारी ASI धनंजय सिंह डिमोट, IG के हंटर से महकमे में हड़कंप!

प्रतीकात्मक तस्वीर

 

कोरबा। ASI Dhananjay Singh Demoted पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कर्तव्य में लापरवाही और दागदार आचरण के खिलाफ बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने एक बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। जटगा चौकी के पूर्व प्रभारी और वर्तमान में सीएसईबी (CSEB) चौकी में पदस्थ ASI धनंजय सिंह पर आईजी का हंटर चला है। उन्हें तत्काल प्रभाव से डिमोट (पदावनत) कर दिया गया है।

आईजी के इस अचानक और कड़े फैसले से पूरे कोरबा पुलिस महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

क्यों गिरी गाज?

सूत्रों के मुताबिक, जटगा चौकी प्रभारी रहते हुए धनंजय सिंह के कामकाज और कुछ मामलों को लेकर लगातार शिकायतें आला अधिकारियों तक पहुँच रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने समीक्षा की, तो आरोपों को सही पाया। खाकी की साख पर बट्टा लगाने वाले इस रवैये पर आईजी ने बिना देर किए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी और सीधे डिमोशन का फरमान सुना दिया।

महकमे में खलबली, बाकी दागी अफसरों के छूटे पसीने

“लापरवाही और मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” आईजी रामगोपाल गर्ग की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि वर्दी की आड़ में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं।

ASI धनंजय सिंह जो फिलहाल सीएसईबी चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनके डिमोशन की खबर जैसे ही वायरलेस और पुलिस ग्रुप्स में दौड़ी, अमले में सन्नाटा पसर गया। इस झन्नाटेदार कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य थानों और चौकियों में जमे कई “दागी” और लापरवाह पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button