Folk Dance Competition : दीपका में सजेगा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का महाकुंभ…! 29 दिसंबर को सांस्कृतिक महोत्सव

News Power Zone
2 Min Read
Folk Dance Competition

दीपका/कोरबा, 26 दिसंबर। Folk dDance Competition : कोरबा जिले के दीपका नगर में छत्तीसगढ़ी लोक कला, संस्कृति और परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। गौरव पथ संघर्ष समिति दीपका के तत्वावधान में आगामी 29 दिसंबर 2025, सोमवार को एक विशाल छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नगर पालिका दीपका स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड में संपन्न होगा।

लोकनृत्य प्रतियोगिताओं की धूम

महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य विधाओं की आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें राउत नाचा, सुवा नाचा, पंथी नाचा, कर्मा नाचा एवं गेंडी नाचा शामिल हैं, जिनमें विभिन्न दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार,

  • राउत नाचा प्रतियोगिता में
    • प्रथम पुरस्कार: ₹21,001
    • द्वितीय पुरस्कार: ₹9,001
    • तृतीय पुरस्कार: ₹5,001
  • सुवा एवं गेंडी नाचा के लिए
    • प्रथम पुरस्कार: ₹11,001

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

भव्य रैली और महाआरती होगी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य रैली से होगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

इन संगठनों का सहयोग

इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गेवरा–दीपका–कुसमुंडा इकाई) तथा समस्त ड्राइवर एवं मजदूर संघ का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक महाकुंभ का आनंद लें और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं को संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान करें।

Share This Article