Vaibhav Suryavanshi : झारखंड सरकार का बड़ा कदम…! क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी बने स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

News Power Zone
2 Min Read
Vaibhav Suryavanshi

रांची, 30 मई। Vaibhav Suryavanshi : झारखंड में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सम्मानित करने के साथ-साथ विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है। इस बात की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। मंत्री ने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच हार गई हो, लेकिन वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास और आक्रामक खेल असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है।

15 साल की उम्र में बनी नई पहचान

मात्र 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ उन्हें चर्चा में लाया है, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा भी बनी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैभव की प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रभावित किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अभियान से जुड़ेंगे वैभव

सरकार का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी युवाओं (Vaibhav Suryavanshi) में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी कारण उन्हें स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही उन्हें झारखंड में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article