BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: फिर गरजा निगम का बुलडोजर.. बुधवारी बायपास के फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाया, IAS अधिकारी की कार्रवाई चर्चा में

कोरबा। Korba Nagar Nigam Bulldozer Action नगर निगम की कार्रवाई एक बार फिर शहर में चर्चा का विषय बन गई है। बुधवारी बायपास क्षेत्र में फुटपाथ और सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में कई अस्थायी ठिकानों और अवैध कब्जों को हटाया गया।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निगम अमला, पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लंबे समय बाद इस तरह की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। शहर में अब IAS अधिकारी की कार्यशैली और लगातार हो रही कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह अभियान जारी रहा तो शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्य दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।
निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने और सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button