BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर से खत्म हुआ नक्सलवाद, अब विकास की नई शुरुआत:अमित शाह, आदिवासियों के लिए डेयरी नेटवर्क की घोषणा, देखें लाइव और क्या कहा

Amit Shah Bastar Visit: जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बस्तर समेत पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला बस्तर अब पूरी तरह भयमुक्त हो चुका है।

 

 

Amit Shah Bastar Visit: बस्तर में अब डर नहीं, विकास का माहौल

 

 

अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद वह पहली बार बस्तर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास न होने की वजह नक्सलवाद था और अब उसके समाप्त होने के साथ ही क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हो रही है। शाह ने कहा कि आज बस्तर में भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास का वातावरण दिखाई दे रहा है।

 

 

Amit Shah Bastar Visit: 19 मई 2026 को बताया ऐतिहासिक दिन

 

 

गृह मंत्री ने 19 मई 2026 की तारीख को बस्तर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह दिन क्षेत्र के विकास और नई दिशा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब बस्तर को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष फोकस कर रही है।

 

 

Amit Shah Bastar Visit: आदिवासियों के लिए डेयरी नेटवर्क की घोषणा

 

 

अमित शाह ने बस्तर संभाग में बड़ा डेयरी नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। इससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

 

 

Amit Shah Bastar Visit: शाह ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार अब क्षेत्र में रोजगार, कृषि, डेयरी और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम करने की तैयारी में हैं। गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर के जंगलों में मिलने वाली वनोपज का पूरा लाभ अब आदिवासियों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।

 

देखें और क्या कहा..

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button