BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime: साइबर ठगी स्लीपर सेल का भंडाफोड़, अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े स्लीपर सेल का खुलासा करते हुए अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को कमीशन के एवज में बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर और निकालने में किया जाता था।

 

 

CG Crime: गिरफ्तार आरोपियों में नवापारा अंबिकापुर निवासी नवनीत मिश्रा उर्फ विक्की पंडित, कंपनी बाजार निवासी ऋषभ साहू तथा दिगमा निवासी राजा घरानी शामिल हैं। पुलिस टीम ने तीनों को अंबिकापुर से हिरासत में लेकर बिलासपुर लाकर पूछताछ की।

 

 

CG Crime: पुलिस के अनुसार, 13 मई को तारबाहर थाना पुलिस ने दीपेश कुमार गुप्ता को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन तीनों आरोपियों की पहचान हुई।

 

 

CG Crime: जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप और मोबाइल के माध्यम से लोगों के बैंक खातों की जानकारी आपस में साझा करते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने और निकालने में किया जाता था।

 

 

CG Crime: प्रारंभिक तकनीकी जांच में देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज 60 से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतों का संबंध इन खातों से पाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के म्यूल अकाउंट सिंडिकेट साइबर अपराधियों के लिए स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। ये कमीशन लेकर आम लोगों के बैंक खाते संगठित साइबर गिरोहों तक पहुंचाते हैं, जिससे करोड़ों रुपये की ठगी की रकम आसानी से खपाई जा सके और मुख्य आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

 

 

 

CG Crime: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल फोन की फोरेंसिक और तकनीकी जांच जारी है। साथ ही आरोपियों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button