Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर/जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को दो दिनी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था, जनसुविधाओं और बस्तर के विकास से जुड़े कार्यक्रम इस दौरे का मुख्य केंद्र रहेंगे।

 

Amit Shah Chhattisgarh Visit: रविवार रात रायपुर पहुंचेंगे

 

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह रविवार रात करीब 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे मेफेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

 

Amit Shah Chhattisgarh Visit: डायल-112 सेवा को पूरे प्रदेश में मिलेगा विस्तार

 

 

18 मई की सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर के पीटीएस माना परिसर में अमित शाह डायल-112 सेवा की 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सेवा पहले प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी थानों तक डायल-112 की सुविधा पहुंचेगी, जिससे आपातकालीन पुलिस सहायता और अधिक तेज और प्रभावी होगी।

 

 

Amit Shah Chhattisgarh Visit: हर जिले को मिलेगी अत्याधुनिक फोरेंसिक सुविधा

 

 

राज्य सरकार द्वारा फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री से जुड़ी नई पहल भी इस दौरे में प्रमुख रहने वाली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष वाहन रवाना किए जाएंगे। इससे अपराध जांच की प्रक्रिया को तकनीकी मजबूती मिलेगी।

 

 

Amit Shah Chhattisgarh Visit: बस्तर में विकास और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह माना एयरपोर्ट से दोपहर के समय जगदलपुर रवाना होंगे। बस्तर दौरे के दौरान वे नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके बाद वे बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे तथा बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रेजेंटेशन के जरिए समीक्षा करेंगे।

 

 

Amit Shah Chhattisgarh Visit: लोक संस्कृति से जुड़ेंगे शाह

 

 

शाम के समय अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके बाद वे बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के दौरान वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

Amit Shah Chhattisgarh Visit: 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 

 

 

19 मई को जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, बैठक के बाद अमित शाह दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शाम के समय जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button