रायपुर

Bomb Scare : रायपुर में बड़ी साजिश की तैयारी…! रावाभाठा के घर में मिला संदिग्ध सामान…बम स्क्वॉड और पुलिस जांच में जुटी

आतंकी एंगल पर भी नजर

रायपुर, 07 मई। Bomb Scare : रायपुर की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान मिलने की सूचना सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

आतंकी एंगल पर भी नजर

पुलिस ने एहतियात के तौर पर मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। मौके पर तार, संदिग्ध सामग्री और अन्य सामान मिलने की बात सामने आ रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जा सकता था।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस आसपास मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं राजधानी रायपुर में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से किसी आतंकी या आपराधिक एंगल की पुष्टि नहीं की गई है।

बम स्क्वॉड की टीम संदिग्ध सामग्री (Bomb Scare) की बारीकी से जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button