BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: कलेक्टर ऑफिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… अजीत बने Reader टू कलेक्टर, भानु की पोड़ी SDM कार्यालय में पदस्थापना

कोरबा। Korba Collector Office Administrative Transfer जिला प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रीडर शाखा में नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद कलेक्ट्रेट में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ी उपरोड़ा SDM कार्यालय में पदस्थ अजीत सिंह चौहान को अब “Reader टू कलेक्टर” की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक गलियारों में इस नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कलेक्टर कार्यालय में रीडर की भूमिका को प्रशासन की सबसे संवेदनशील और प्रभावशाली जिम्मेदारियों में गिना जाता है।

वहीं अब तक Reader की जिम्मेदारी संभाल रहे भानु मार्बल को पोड़ी उपरोड़ा SDM कार्यालय भेज दिया गया है। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक कार्यप्रणाली और फाइल मॉनिटरिंग को लेकर यह बदलाव किया गया है। कलेक्ट्रेट में नई जिम्मेदारियों के बाद कामकाज की शैली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

जिले में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल को लेकर यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button