BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking: कोल इंडिया में बड़े पैमाने पर पदोन्नति और तबादले, मैनेजर से सीनियर मैनेजर बने अधिकारी

नई दिल्ली/कोरबा। Coal India Limited ने अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी करते हुए मैनेजर (E5) से वरिष्ठ प्रबंधक (E6) पद पर प्रमोशन दिया है। पदोन्नति के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है। कंपनी द्वारा जारी आदेश में विभिन्न डिसिप्लिन के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

 

कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आदेशों के अनुसार E5 से E6 ग्रेड में पदोन्नत अधिकारियों के लिए अलग-अलग ट्रांसफर, रिटेंशन और पोस्टिंग आदेश भी जारी किए गए हैं। कई अधिकारियों को अन्य सहायक कंपनियों और परियोजनाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

बताया जा रहा है कि पदोन्नति प्रक्रिया के बाद अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में नए पदस्थापन स्थल पर ज्वाइन करना होगा। कुछ मामलों में कंपनी ने रिटेंशन और पोस्टिंग में संशोधन संबंधी आदेश भी जारी किए हैं।

 

कोल इंडिया की यह कार्रवाई कंपनी के प्रशासनिक पुनर्गठन और विभिन्न परियोजनाओं में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button