रायपुर

DPI Transfer : शिक्षा विभाग में नई पोस्टिंग…! दुर्ग JD का चार्ज संजीव श्रीवास्तव को…DEO स्तर पर भी बदलाव

रिटायरमेंट के बाद तुरंत बदली जिम्मेदारी

रायपुर, 01 मई। DPI Transfer : शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए DPI ने नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत दुर्ग में संयुक्त संचालक (JD) का प्रभार संजीव श्रीवास्तव को सौंपा गया है। वे वर्तमान में रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत हैं और अब रायपुर के साथ-साथ दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। गौरतलब है कि दुर्ग के संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद यह व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले में भी बदलाव किया गया है। यहां के जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके स्थान पर रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को बलौदाबाजार DEO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। DPI के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में कार्यप्रणाली (Education Department Transfer) को सुचारू बनाए रखने और प्रशासनिक निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button