Featuredदेशसामाजिक

Raipur City News: फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, कोलकाता-पुणे फ्लाइट की माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग

Raipur City News: रायपुर। कोलकाता से पुणे जा रही एक फ्लाइट ने माना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। बताया जा रहा है कि विमान में सवार एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण यह फैसला लिया गया। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निकटतम एयरपोर्ट रायपुर में लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसके बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया।

 

 

 

Raipur City News: जानकारी के मुताबिक, उड़ान सामान्य रूप से कोलकाता से पुणे की ओर बढ़ रही थी, तभी बीच रास्ते में एक यात्री को गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा। विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।

 

 

 

Raipur City News: रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया था। जैसे ही विमान ने लैंडिंग की, तुरंत मेडिकल स्टाफ विमान के भीतर पहुंचा और बीमार यात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित तरीके से कराई गई। इसके बाद विमान ने पुनः पुणे के लिए टेकाफ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button