BharatMala Compensation Scam : कोरबा में ED की बड़ी रेड…! भारतमाला मुआवजा घोटाले में Amar Infra पर एक्शन…जांच तेज
कोरबा बना ED जांच का केंद्र
रायपुर, 30 अप्रैल। BharatMala Compensation Scam : भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को ED की टीम ने दुर्ग स्थित अमर इंफ्रा ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारकर जांच शुरू की।
सूत्रों के अनुसार, महेश कॉलोनी स्थित दफ्तर और आवासीय परिसरों में सुबह से ही टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। इस ग्रुप का संचालन भाजपा नेता चतुर्भुज राठी द्वारा किया जाता है।
बताया जा रहा है कि यह समूह कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जैसे सड़क, पुल और बिल्डिंग निर्माण से जुड़ा रहा है। हाल के समय में कंपनी ने कोल सेक्टर में भी विस्तार किया है और एक कोल माइंस हासिल की है।
ED की कार्रवाई सिर्फ दुर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि अंबिकापुर और कोरबा में भी टीमों के मौजूद होने की खबर है। माना जा रहा है कि जांच का दायरा भारतमाला परियोजना में मुआवजा वितरण और वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।



