BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: चौथिया से लौट रहे परिवार पर मौत का कहर… तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौके पर मौत, मासूम भी नहीं बचा

कोरबा।Korba road accident Champa Korba road चांपा-कोरबा मार्ग सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का गवाह बना, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम कोथारी और टोल प्लाजा के बीच तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से जा भिड़ी और कुछ ही सेकंड में कबाड़ में तब्दील हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ढाई साल का मासूम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा के बुधवारी काशीनगर बस्ती निवासी सोनी परिवार शादी समारोह में शामिल होने चांपा गया था। चौथिया की रस्म निभाने के बाद देर रात करीब 2 बजे सभी कार से वापस लौट रहे थे। तभी टोल नाके के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई, पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी।

Korba road accident Champa हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और मासूम प्रियांश (ढाई वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे बुधवारी काशीनगर इलाके में मातम पसरा हुआ है। खुशियों से लौट रहा परिवार कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, और पीछे रह गई सिर्फ चीखें, सन्नाटा और गहरा दुख।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button