छत्तीसगढ़

Bus Fire : बालोद में बारातियों की बस में लगी आग…! कूदकर बचाई जान…बड़ा हादसा टला…यहां देखें VIDEO

चलती बस बनी आग का गोला

बालोद, 27 अप्रैल। Bus Fire : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के सीजन के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स (CG 07 E 1171) की बस कांकेर जिले के अरौद गांव से बारातियों को लेकर बालोद जिले के बड़गांव आ रही थी। इसी दौरान पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतरा मंदिर के पास चलते वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने राहत की बात बताते हुए कहा है कि इस घटना में कोई जनहानि (Barati Bus Fire) नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यातायात सुरक्षा और वाहन फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button