छत्तीसगढ़
Double Murder : छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड…! महिला ने आरक्षक के घर घुसकर पत्नी-बेटे को उतारा मौत के घाट
अवैध संबंध के शक में महिला का हमला
दुर्ग, 25 अप्रैल। Double Murder : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है और ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला अचानक घर में घुसी और धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर में मौजूद एक अन्य बच्चे ने किसी तरह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।



